समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सपा सरकार की तीन वर्ष की
उपलब्धियों को जनता के बीच बताने के लिए 3 फरवरी से 15 फरवरी तक पूरे जनपद
में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अभियान के पहले
दिन मंगलवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव एवं सपा नेता अयूब खां के
नेतृत्व में नगर स्थित इस्लामपुर से रैली निकाली गई। रैली परशुरामपुर एवं
मवईं खुर्द होते हुए सिकटियां रेलवे गेट पर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस
अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, सड़क, सिंचाई,
बिजली एवं समाजवादी पेंशन के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लोगों को
बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जनता से जो
वायदे किए थे। वे सारे पूरे कर दिए गए हैं।
भाजपा ने झूठे वादे कर जनता को
बेवकूफ बनाया है और इसी के दम पर देश पर शासन कर रही है। सपा सदैव आम जनता
के हित में कार्य करती रही है।
कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान
देश को बर्बाद कर दिया था।
कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश
के बहुमुखी विकास का सपना देखा है, ताकि समाज में अमनचैन एवं आपसी भाईचारा
बना रहे। रैली में आलीशान मंसूर, राजकुमार जायसवाल एवं नफीस अहमद गुड्डू
सहित दर्जनों की संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।