मंगलवार को मुख्यालय स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र से 1160 बोरी यूरिया
किसानों में बांटी गई। इस दौरान केंद्र पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात
रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा किसान लाइन में खड़े होकर खाद लेते रहे।
पुरुषों
के साथ ही महिलाएं भी खाद लेने के लिए घंटों कतार में खड़ी नजर आईं। इफ्को
के क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। खाद
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
यूरिया की किल्लत को देखते
हुए इफ्को ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया मंगाई है। अब किसानों
को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होगी। किसान बही के साथ किसान केंद्र पर
आकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
मंगलवार को सुबह केंद्र खुलने
के बाद किसानों की भीड़ बढ़ने लगी। इसे देखते हुए इफ्को ने दो काउंटरों से
किसानों में खाद का वितरण किया। एक ओर जहां पुरुष खाद के लिए कतार में खड़े
थे,
वहीं दूसरी ओर महिलाएं भी खाद लेने के लिए लाइन में
नजर आई। इफ्को के क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने बताया कि दो काउंटर से
1160 बोरी यूरिया बांटी गई। यूरिया वितरण आगे भी जारी रहेगा।