फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विकास के लिए कटिबद्ध : रामकिशुन

Sat, 10 Oct 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से मुख्यालय स्थित मां शारदा मंगलम लान में शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनपद के विकास के लिए कटिबद्ध है। पंचायत चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशियों का समर्थन कर विकास की कड़ी में भागीदारी बनें।

सपा ने हमेशा जिले के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं।


 चुनाव के समय तरह-तरह के लोगों ने वादे करके जनता को लुभाने का काम किया है, लेकिन ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।


पूर्व विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनपद के विकास के लिए कार्य कर रही है। किसानों की सिंचाई के लिए भूपौली पंप कैनाल के निर्माण के साथ ही किसानों को अन्य सुविधाएं देने का काम सपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने कहा कि सपा के प्रत्याशियों का समर्थन करें, ताकि पंचायत निकाय में भी समाजवादी पार्टी को मजबूती मिल सके।

इसमें चहनियां के सेक्टर-2 से प्यारे लाल पासवान  व सेक्टर-4 से अनिल कुमार सिंह यादव के समर्थन में रणनीति बनाई गई। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन




और दोनों प्रत्याशियों का नामांकन कराया।  इस अवसर पर बाल मूर्ति यादव, कुंज बिहारी, बदरूद्दीन, श्रवण, संजय पांडेय, रविंद्र प्रताप सिंह, श्रीराम सिंह, श्याम नारायण, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-----
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें