बसपा जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को कांशीराम की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं
ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और उनके संघर्ष व
समाज के लिए किए गए योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
बसपा नेता
सुजीत सिंह पप्पू ने कहा कि कांशीराम ने समाज के दबे-कुचले गरीब व मजदूर
वर्ग के उत्थान के लिए कड़ा संघर्ष किया। उन्होंने दलितों व शोषितों को
शिक्षित करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है।।
बजरंगी,
रामनाथ, प्रमोद, मुन्ना, चंद्रशेखर, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित रहे। दूसरी
ओर डिग्घी स्थित बसपा के केंद्रीय कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। बसपा नेता
वसीम अहमद ने कहा कि आज हम सभी को देश व समाज के उत्थान के लिए कांशीराम
द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है।
कयामुद्दीन, खुर्शीद प्रधान,
तौफिक अहमद, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार,आदि उपस्थित रहे।