लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करते डॉ.वीरेंद्र बिंद। स्रोत:-स्वयं
ताराजीवनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में जनपद के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बिंद ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जिले की स्थिति और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
डॉ. वीरेंद्र बिंद ने बताया कि अखिलेश यादव को जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए किसानों, मजदूरों, पिछड़ा वर्ग और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। साथ ही विकास कार्यों की धीमी गति और बेरोजगारी का मुद्दा भी रखा। उन्होंने कहा कि जिले में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी और सम्मान को लेकर पार्टी कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर उपेक्षा के कारण आम जनता परेशान है। इस पर अखिलेश यादव ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।