फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर धान की राेपाई कर जताया विरोध

विज्ञापन
कमालपुर के गौसपुर-खोर सड़क पर धान की रोपाई करते लोग। संवाद
विज्ञापन
कमालपुर। सकलडीहा विकास खंड के खोर गांव के प्रजापति बस्ती में लगभग 200 मीटर तक नाली पट जाने के कारण सड़क पर जलभराव की स्थिति है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने सोमवार को सड़क पर धान की रोपाई कर पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण कराकर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि गौसपुर-खोर सड़क से 12 से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते हैं। जल भराव के कारण सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। खोर निवासी राजू सिंह ने कहा कि सड़क की मरम्मत और जल निकासी के लिए जन प्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। राघव प्रजापति ने कहा कि इस मार्ग को ऊंचा करके सीडी रोड का निर्माण कर दिया जाए समस्या का समाधान हो जाएगा। शिवकुमार रॉय ने कहा कि नाली टूटकर ध्वस्त हो गई है। नाली का अतिक्रमण परेशानी बढ़ा रहा है। इस मौके पर राम खेलावन राय, राम भारत, बैजनाथ राय, संतोष राय, रामनाथ राय, शिवपूजन राय, मदन राय, राघव प्रजापति, हरिलाल प्रजापति, पंकज प्रजापति आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें