फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में गंदे पानी निकासी की जल्द कराएं व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली में बुधवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने साफ-सफाई सहित अभिलेखों व असलहों की जांच की। एसपी ने कोतवाली परिसर से पानी निकासी की व्यवस्था किए जाने व परिसर को साफ सुथरा रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने दरोगाओं समेत सिपाहियों असलहों व गोलियों के बारे में जानकारी हासिल की। दस्तावेजों के पूर्ण होने व सही तरीके से रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल बुधवार को निरीक्षण के लिए मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कोतवाली परिसर में साफ-सफाई व शौचालयों को निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में गंदगी व कबाड़ देखकर नाराजगी जताई और इसे ठीक करने को कहा। उन्होंने कोतवाली परिसर में बैरक के पीछे जल भराव को देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा। वहीं परिसर की टूटी बाउंड्रीवाल को सही कराने को कहा। पुलिस ने अधीक्षक ने असलहों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने दरोगाओं और सिपाहियों से असलहों और गोलियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की जांच की। । एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि परिसर में साफ-सफाई व गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा गया है। कहा कि सभी अभिलेख सही मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें