राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत वाराणसी के कार्यक्रमों में
भाग लेने के बाद रविवार की शाम चार मुगलसराय स्टेशन पर पहुंचे।
यहां
उन्होंने संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद पटना सिकंदराबाद
स्पेशल ट्रेन से नागपुर रवाना हो गए। गौरतलब है कि भागवत ने मुगलसराय
पहुंचने पर आरएसएस के पुराने कार्यकर्ता रहे व नगर पालिका परिषद मुगलसराय
के पूर्व कार्यवाह स्वर्गीय गुरुबक्श कपाही के परिवार वालों के बारे में
जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उनके साथ जिला कार्यवाह, प्रदेश कार्यवाह
सहित संघ के कई पदाधिकारी व भाजपा के काफी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।