फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज तभी खुशहाल होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी :डॉ. इंदु रानी

विज्ञापन
सकलडीहा के धरहरा में मानसिक मंदित विद्यालय का निरीक्षण करतीं डाॅ. इंदु रानी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय प्री-मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सकलडीहा। ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय प्री-मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन व पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. इंदु रानी ने कहा कि समाज तभी खुशहाल होगा जब महिलाएं सशक्त होंगी। उन्होंने विभिन्न कानूनी सहायता और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने धरहरा स्थित मानसिक ममतामयी मंदित विद्यालय का निरीक्षण भी किया।

कहा कि समाज तभी खुशहाल होगा जब गांव की महिलाएं सशक्त होंगी। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। इसके साथ ही विभिन्न योजना के माध्यम से गरीबों, असहायों, दिव्यांगजन, बच्चों और श्रमिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिलाने को कहा। महिलाओं की प्रगति, विधिक व कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं और विधिक जानकारी सभी तक पहुंचनी चाहिए। कुष्ठ रोग पर कहा कि ऐसे व्यक्तियों के प्रति भेदभाव नहीं होना चाहिए। अंत में छोटे बच्चों को मोबाइल पर सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए जागरूक किया। शिविर में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन, कृषि, बेसिक शिक्षा, राजस्व, स्व रोजगार, जलशक्ति, महिला कल्याण, बैंकिंग और पशुपालन सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, विक्रांत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट.......

मानसिक मंदित विद्यालय का किया निरीक्षण

ब्लॉक स्तरीय प्री-मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के समापन के बाद सिविल जज सीनियर डिवीजन व पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. इंदु रानी धरहरा स्थित मानसिक ममतामयी मंदित विद्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दिव्यांजन बच्चों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने और पूर्ण रूप से मंदित विद्यालय का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया। संवाद
रिपोर्ट- चंद्रजीत पटेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें