फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Mon, 05 Sep 2016 01:01 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सकलडीहा में रविवार को आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डा.रामदुलार राजभर
विज्ञापन
 स्थानीय कस्बा स्थित लॉन में रविवार को सपा सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तरीय सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व एससी/एसटी आयोग के चेयरमैन डा. रामदुलार राजभर ने कार्यकर्ताओं को समाजवादी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और विधानसभा  चुनाव 2017 में पुन: एक बार सपा को सत्ता में लाने के लिए बूथ स्तर पर जुट जाएं। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव  ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सबके हित में काम किया है। वहीं उन्होंने भाजपा व  बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक सरकार ने सिर्फ मूर्तियां बनाईं तो  दूसरी ने सिर्फ विदेशी दौरे ही किए। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि सूबे के मुखिया ने समाजवादी पेंशन, लैपटाप, कन्या विद्या  धन, बेरोजगारी भत्ता, किसान दुर्घटना बीमा सहित कई अन्य लाभकारी योजनाओं की  सौगात दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि सपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के सशक्तिकरण को जोर देकर उनके मान, सम्मान की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास की गंगा बहाने का काम किया है। वहीं सपा  जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने विरोधी पार्टियों को कोसते हुए कहा कि  आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से दोबारा अखिलेश सरकार बनेगी। सम्मेलन में सैयदराजा विधायक  मनोज सिंह डब्लू, मनोज काका, मुन्ना सिंह, सेचन यादव, नफीस अहमद  गुड्डू, श्यामनारायण राजभर, जोखू सिद्दीकी, गुलाब चंद गोड़, अजीत यादव, सुरेन्द्र  यादव, बलिराम यादव, चकरू यादव, संतोष यादव, नितिन तिवारी सहित कई अन्य मौजूद  रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्यामनरायण यादव व संचालन अनिल यादव ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें