फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 पाउच शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की शाम जांच के दौरान करवंदिया मोड़ स्थित मदरसा के पास से एक तस्कर को 35 पाउच टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तस्कर के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कस्बा में संदिग्धों की जांच कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिला कि एक तस्कर शराब लेकर बिहार की ओर जाने वाला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तस्कर को धर दबोचा। जांच के दौरान उसके पास से 35 पाउच टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर सोनू कुमार बिहार प्रांत के भभुआ का रहने वाला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें