फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बंद मकान का ताला तोड़ डॉलर और आभूषण समेट ले गए चोर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के पटेल नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाल डाला। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 200 डॉलर, कान के झुमके, अंगूठी समेत अन्य आभूषण समेट ले गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़िता की सूचना पर पहुंच पुलिस छानबीन की। पीड़िता के अनुसार चोर घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए, जबकि डीवीआर निकालने का भी प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हुए।
नगर पालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य रहे दिवंगत आरपी गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी कैलाशपुरी स्थित एक फ्लैट में रहती है। वहीं उनकी सभी बेटे और बेटियां अमेरिका अपने परिवार के साथ रहती है। दिवंगत आरपी गुप्ता का एक मकान पटेल नगर स्थित क्षेत्राधिकारी आवास के सामने गली में भी है। यह आवास बंद रहता है। हालांकि घर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी एक महिला को दे रखी है। चंद्रावती देवी ने बताया कि मंगलवार को दिन में उनके पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि उनके मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार के साथ घर पर आई तो देखा कि मुख्य गेट के अलावा पूरे घर में सभी कमरों के ताले टूटे हुए है। इसके अलावा वहां रखी अलमारी और लॉकर के ताले भी टूटे थे।
चंद्रावती देवी ने बताया कि घर की अलमारी में लगभग 200 डॉलर, एक कान का झुमका, अंगूठी और चांदी के कुछ सामान थे, जो कि गायब है। अलमारियों में रखा सामान पूरे कमरे में बिखरा था।
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें