पीडीडीयू नगर। लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष उमाशंकार राय के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को वाराणसी (पूर्वी जोन) के संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने सिल्क उत्पादों को चंदौली के एक जिला एक उत्पाद में जोड़ने की मांग की।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर राय ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना को चंदौली में सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई। बताया कि इस प्रस्ताव निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कांत राय रखा था। उन्होंने कहा कि चंदौली के एक जिला-एक उत्पाद में जरी जरदोजी और काला चावल के अलावा बनारस के सिल्क उत्पादों को भी शामिल किया जाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बनारस के कई व्यवसायी चंदौली में हैंडलूम, पावरलूम, फैब्रिक्स साड़ी और ब्रोकेड्स का व्यापार कर रहे हैं। सिल्क उत्पादों को एक जिला एक उत्पाद में शामिल करने से चंदौली के नए उद्यमियों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह, महामंत्री पीएन राय और कोषाध्यक्ष सतीश राय भी मौजूद रहे। बाद में प्रतिनिधि मंडल की ओर से संयुक्त आयुक्त को स्मृति चिह्न भेंट किया गया।