फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉल में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के मद्देनजर बुधवार को नगर स्थित मॉल में सन्नाटा रहा।। एतिहातन वहां स्थित सिनेमा हाल को दो अप्रैल तक बंद रखने के बाबत नोटिस जारी कर दिया गया है। वायरस को लेकर बाजार में भीड़ में भी कमी आई है। वहीं दूसरी नगर पालिका पीडीडीयू नगर की ओर से कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए सेनेटाईजर व मास्क का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया ।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मॉल, सिनेमा घरों और बाजारों में भीड़ कम करने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से एडवाईजरी जारी की गई है। मॉल स्थित सिनेमा घरों से लेकर स्कूलों तक को बंद कर दिया गया है। वहीं नगर में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से बुधवार को कार्यालय के बाद नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। इसमें जौनपुर से आए फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट की ओर से लोगों को जागरूक किया गया।
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका ईओ कृष्ण चंद्र ने लोगों को सेनेटाइजर से हाथ साफ करने के तरीके को भी लोगों को बताया। ईओ ने कहा कि कोरोना वायरस के संदर्भ में जानकारी ही बचाव है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से हाथ मिलाने के बाद सेनेटाईजर का इस्तेमाल कर उसे साफ रखे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से पहले मुंह पर मास्क लगा लें। खुले में रखे सामानों का इस्तेमाल न करें। कहा कि कपड़ों के तेज धूप में सुखाएं। छोटे-छोर्ट बचाव इसे बड़े पैमाने पर फैलने से बचाया जा सकता है। कहा कि छोटी सी चूक के कारण यह बीमारी बड़ी हो सकती है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू तहसील में बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं से लेकर वादकारियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बैनर, पोस्टर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान अधिवक्ता खादिल वकार आबिद, महेंद्र कुमार शर्मा, मुरलीधर राव, वसीम अहमद, शैलेंद्र कुमार, संतोष यादव, देवी दयाल गुप्ता, रंजन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें