बड़ी ग्राम पंचायत सिकंदरपुर का ओडीएफ द्वितीय फेज में चयन किया गया है। सिकंदरपुर सहित जिले के 16 अन्य बड़ी ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को इस अभियान के तहत शुक्रवार को लखनऊ में स्थित पंचायती राज निदेशालय में प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण से लौटे सिकंदरपुर प्रधान प्रतिनिधि सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गांव को चयन होने पर गांव के निवासियों को फायदा पहुंचेगा तथा गांव को भी स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। वही पंचायती राज अधिकारी ब्रह्मचारी दुबे ने कहा कि ओडीएफ द्वितीय फेज में जिले की कुल 21 बड़ी ग्राम पंचायतों में से 16 बड़ी ग्राम पंचायतों को द्वितीय चरण में चयनित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत गांव में शौचालय बनवाने सेप्टिक टैंक के गंदे जल के निस्तारण की योजना पर कार्य किया जाएगा । जिससे गांव में स्वच्छता स्थापित करने में मदद मिलेगी । उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर गांव का चयन द्वितीय चरण में कर लिया गया है।