फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू कराने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12, लोहिया नगर में स्थित नवनिर्मित महिला महाविद्यालय को शीघ्र आरंभ कराने को लेकर पूर्व विधायक व सपा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

कक्षा 11 व 12 की छात्राओं ने कहा कि नव निर्मित डिग्री कालेज खुल जाने से उनको दूर जाने की बजाए इसी डिग्री कालेज में पढ़ने की सुविधा मिलने लगेगी। वहीं पूर्व विधायक व राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि लगभग चार वर्ष पहले सपा सरकार में छात्राओं के लिए सैयदराजा में राजकीय महिला महाविद्यालय खुलवाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की गई थी। उसके बाद महाविद्यालय बनकर तैयार भी हो गया लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद महाविद्यालय खोलवाया जा नहीं रहा है। इससे छात्राओं को आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार आने पर महाविद्यालय आरंभ कराने का प्रयास किया जाएगा। डिग्री कॉलेज खोलवाने को लेकर छात्राओं व नागरिकों द्वारा बैनर पर कराए गए हस्ताक्षर को मुख्यमंत्री के पास पहुंचाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री से महाविद्यालय शीघ्र शुरू करवाने की मांग की जाएगी। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष मुगल अंसारी, मुजफ्फर अंसारी, दरोगा अंसारी, मदीना अंसारी, सुनील यादव, लल्लन अंसारी, सामू जायसवाल, मुसे अग्रहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें