सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में श्वेता और पोस्टर प्रतियोगिता में वर्तिका अव्वल रही। मिशन शक्ति और आजादी के अमृत महोत्सव तहत यह आयोजन किया गया था। इस दौरान विजेता को सम्मानित किया गया।
प्रथम सत्र में मिशन शक्ति कार्यक्रम के चतुर्थ चरण में पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में श्वेता राय प्रथम स्थान पर रही। वही द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी व तृतीय स्थान रियासत अली को प्राप्त हुआ। दूसरी पोस्टर प्रतियोगिता आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हुई जिसमें सौम्या यादव प्रथम व प्रीति द्वितीय स्थान पर रहीं। मिशन शक्ति के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में वर्तिका पांडेय प्रथम, अजीत द्वितीय और तनु तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अल्पना पांडेय ने बाजी मारी जबकि द्वितीय स्थान पर ऋषिकेश भारती व तृतीय स्थान पर राहुल कुमार रहे। इस मौके पर भावना द्विवेदी, जाह्नवी सिंह, सुदर्शन, मुचकुंद राय, अंकित जायसवाल, आकाश जायसवाल, हरिदयाल, शुभम सिंह रहे। अध्यक्षता प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने की जबकि संचालन प्रो. शमीम राईन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अभय वर्मा ने किया।