पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में सात से दस मई तक नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
जिले की श्रेया कुमारी गुप्ता ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा, राजस्थान, मणिपुर, उत्तराखंड के खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अमन कुमार चौरसिया ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में झारखंड, हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को मात देकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया । ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय, उपाध्यक्ष डॉक्टर साजू थॉमस, संरक्षक डॉ. विनय कुमार वर्मा, हाजी वसीम और चंदेश्वर जयसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव सतीश कुमार ने दी है।