फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अब 28 अगस्त तक चलेंगी श्रावणी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सावन में बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से गया और गया से मद्धुपुर के बीच चल रहीं श्रावणी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी है। दोनों स्पेशल ट्रेनें अब 28 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए 5 जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है।
इससे कांवड़ियों को बाबा धाम जाने और आने में आसानी होगी। गया और मधुपुर के बीच चल रही गाड़ी संख्या 03654/03653 और गया और पीडीडीयू के चलाई जा रही 03655/ 03656 स्पेशल ट्रेन अब 28 अगस्त तक चलेगी। ट्रेन संख्या 03656 पीडीडीयू जंक्शन से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन 10:20 बजे भभुआ रोड, 11:02 बजे सासाराम, 11:28 बजे डेहरी ऑन सोन और 11:50 बजे अनुग्रह नारायण रोड पहुंचते हुए दोपहर 2:05 बजे गया पहुंचेगी। श्रद्धालु गया से ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल से आगे की यात्रा कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें