फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्श्न के ऊपरी तल पर लगी आग

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन पर आग लगने की सूचना पर एकत्र पुलिसकर्मी सहित अन्य लोग। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : Archive
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रिजर्वेशन ऑफिस के ऊपरी तल पर रखे कबाड़ में शुक्रवार की रात आग लग गई। खिड़की से आग और धुआं देख कर यात्रियों में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने फायर इस्टिंग्गुसर की मदद से आग बुझा दी। इस दौरान फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन से सटा रिजर्वेशन ऑफिस है। इस भवन का ग्राउंड फ्लोर और दूसरा तल खाली पड़ा है। पहले तल पर रिजर्वेशन होता है। ग्राउंड फ्लोर को भीड़ बढ़ने पर यात्री हाल बनाया जाता है। दूसरा फ्लोर पर कागज सहित अन्य कबाड़ फेंका रहता है। शुक्रवार की रात 10 बजे सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे यात्रियों की नजर रिजर्वेशन ऑफिस की तरफ गई तो ऊपरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं।
यात्रियों ने शोर मचाया तो आरपीएफ निरीक्षक अनिता कुमारी, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार पहुंच गए। आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। इस बीच फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। समय से आग पर काबू पाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हालांकि किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें