फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। गृह मंत्रालय के निर्देश पर लॉकडाउन में महानगरों में फंसे श्रमिकों को घर वापसी के लिए चलाए जा रहे श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन जारी है। बुधवार को विभिन्न औद्योगिक शहरों से बिहार के विभिन्न शहरों के लिए 10 ट्रेनें गुजरी। इससे हजारों श्रमिक घर वापस गए। ट्रेनों के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा में तैनात रही। वहीं वाणिज्य विभाग के सहयोग से आईआरसीटीसी ने यात्रियों को पानी के बोतल और फूड्स पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण से फैलाव की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के दौरान दिल्ली, मुंबई, गुजरात, दक्षिण राज्यों के विभिन्न इलाकों में काम के लिए गए मजदूर और शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए छात्र, पर्यटक आदि फंस गए। लंबे जद्दोजहद के बाद गृहमंत्रालय से श्रमिकों की वापसी के लिए हरी झंडी दे दी। इसके बाद एक मई से रेलवे लगातार श्रमिक स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इनके माध्यम से श्रमिकों की घर वापसी हो रही है। राज्यों की मांग पर सिर्फ दो स्टेशनों के मध्य ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को भी विभिन्न शहरों से दस ट्रेनें स्थानीय स्टेशन होते हुए रवाना हुई। बुधवार को लुधियाना से डाल्टेजनगंज,, जयपुर से दानापुर, बंगलूरू सीटी से दानापुर, जालंधर कैट से डाल्टेनजगंज, नंदूरबार से सहरसा, कोटा से मुजफफ्रपुर, साबरमति से बेगुसराय, कल्याण से दानापुर, गाजुलागोदाम से मुजफ्फरपुर, सूरज से भागलपुर के लिए ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। ट्रेन में सवार श्रमिकों को स्टेशन पर फूड्स पैकेट और पानी की बोतल बांटी गई। इस दौरान सीएसजी अशोक अनिल, स्टेशन अधीक्षक आरके सिंह, डिप्टी एसएस कमर्शियल एएन प्रसाद रहे।
पीडीडीयू नगर। श्रमिकों को लेकर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बुधवार को एक बार फिर यार्ड में एक युवक कूद गया। इससे सुरक्षा प्रशासन में खलबली मच गई। हालांकि तलाश के बाद युवक को पकड़ लिया गया और उसे क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर निवासी संदीप (20) पुत्र परमेश्वर शाह गुजरात में काम करता है। लॉकडाउन की वजह से वह फंस गया। बुधवार को स्वयं को दरभंगा निवासी बताकर ट्रेन में सवार हो गया। दोपहर में 12 बजे ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से ट्रेन खुलकर धीमी गति से रेलवे यार्ड में पहुंची। तभी संदीप चलती ट्रेन से नीचे उतर गया। यात्री से ट्रेन से उतरने की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने तलाश शुरू की। तलाश के बाद वह यार्ड में टहलता मिला। उसे पकड़ कर जिला प्रशासन के हवाले कर दिया गया। यहां उसे क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें