पीडीडीयू रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में रेलकर्मियों में दवा वितरित करते ईसीआरकेयू के पदाधिकार?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के बीच काम कर रहे रेलकर्मियों की सुरक्षा के लिए मास्क, सैनिटाइजर, हैंडवास वितरित करने के साथ ही रेलकर्मियों की इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए भी रेलवे प्रयासरत है। इसी क्रम में चिकित्सकों की सलाह के बाद वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर रेलकर्मियों में होम्योपैथ की दवाइयों का वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में पीएनएम प्रभारी बालक राम की देख रेख में परिचालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग, सफाई विभाग के कर्मचारियों को होम्योपैथ की दवाएं दी गई। बताया गया कि इस दवा के सेवन से शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है। इससे वायरस का प्रभाव कम होता है। कोरोना वायरस संक्रमण काल में आंतरिक शक्ति की बढ़ोत्तरी आवश्यक है। दवा वितरण के दौरान ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। इस मौके पर सुभाष सिंह, शोभनाथ सिंह, रमेश सिंह, जेके सिंह, राजन सिंह, मनोज कुमार, संजय मिश्र, एसके पांडेय, संतोष सिंह, आरआर सिंह, पीएस सिंह, वाईपी सिंह, विनोद कुमार रहे।