फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने पर मंडी सचिव को दिया कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज/पीडीडीयू नगर। शासन के लाख प्रयास के बाद भी धान खरीद पटरी पर नहीं है। उपमंडी चकिया पर तीन दिनों से खाद खरीद बंद है। बोरों की भी कमी है। इसकी शिकायत पर बुधवार को एसडीएम पीपी मीणा ने केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र पर धान खरीद बंद होने पर मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। वहीं शहाबगंज विपणन केंद्र पर पहुंच कर जांच पड़ताल के बाद धान खरीद में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों ने उप मंडी चकिया स्थित विपणन धान क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिन से धान खरीद न होने और बोरों के कमी की शिकयत की थी। इस शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम ने क्रय केंद्रों का निरीक्षण शुरू किया। चकिया विपणन केंद्र पर शिकायत सही मिली। इस पर तत्काल मंडी सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। वहीं बोरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराकर धान खरीद शुरू कराया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी प्रेमप्रकाश मीणा शहाबगंज विपणन शाखा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित किसानों से धान खरीद की जानकारी ली। साथ ही केंद्र प्रभारी को नंबर के अनुसार पारदर्शिता के साथ किसानों की धान खरीद करने को कहा। निरीक्षण के दौरान खुले आसमान के नीचे धान रखा देख एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर मंगाकर धान खरीद के साथ खाद्यान्न वितरण का मिलान कर सभी कोटेदारों के पास खाद्यान्न भेजने को कहा। इस दौरान केंद्र प्रभारी भूपेंद्र सागर, किसान अरविंद सिंह, संजय, प्रमोद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें