फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु फिल्म को मिला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Wed, 07 Oct 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र के कवई पहाड़पुर निवासी श्रद्धा सिंह ने  मुंबई फिल्म सिटी में एमबीए की पढ़ाई के दौरान  एक लघु फिल्म ‘कथाकार’ का निर्माण किया।
विज्ञापन


इसे सुभाष घई की संस्था ने गत दिनों सर्वश्रेष्ठ  लघु फिल्म का पुरस्कार दिया। कथाकार एक 10 मिनट की कहानी है। जिसमें एक बूढ़ा थिएटर प्रोजेक्टनिस्ट पुरानी पद्धति से थिएटर को संचालित करता है, उसे उसके मालिक ने यह कह कर निकाल दिया कि यह दौर अब डिजिटल का हो गया है और अब आप की जरूरत नहीं है।

श्रद्धा सिंह स्टेट बैंक आफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार सिंह की पुत्री हैं।

 श्रद्धा ने बीएचयू से संबद्ध बसंत कालेज राजघाट से अर्थशास्त्र में आनर्स किया। उसके बाद मुंबई आकर सुभाष घई द्वारा संचालित विजलिंग एंड इंटरटेनमेन्ट में मीडिया एंड एंटरटेनमेन्ट एंड फिल्म प्रोडक्शन से एमबीए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर बनाई गई फिल्म को बंगलुरू लघु फिल्म एवं कोलकाता फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ माना गया। इसका प्रदर्शन इंटरनेशनल साउथ एशियन फिल्म महोत्सव में भी होगा।


श्रद्धा की प्राथमिक शिक्षा कवई पहाड़पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें