फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्टसर्किट से लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
नौगढ़ के नर्वदापुर गांव जला मकान। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चकरघटृटा थाना क्षेत्र के नर्वदापुर गांव स्थित दलित बस्ती में सोमवार को दिन में एक मकान में शॉर्टसर्किट से कच्चे मकान में आग लग गई। इस दौरान वहां रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी। घटना के दौरान कोई भी नहीं मौजूद था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नर्वदापुर गांव के करवनिया टोला में रामकृत पुत्र गिरजा का कच्चा मकान है। परिवार के लोग खेती करके अपनी आजीविका चलाते हैं। सोमवार को दोपहर में 11 बजे शॉर्टसर्किट से मकान में आग लग गई। इस दौरान घर में रखा अनाज, कपड़ा, गृहस्थी का सामान, चारपाई, नगदी व जेवरात जलकर राख हो गया। घटना के वक्त रामकृत अपनी पत्नी गुलाबी के साथ पशुओं के लिए चारा काटने खेत में गया हुआ था। पड़ोसियों ने जब मकान में धुआं निकलता देखा तो इसकी जानकारी उसे दी और आग बुझाने में लग गये। पीड़ित के मुताबिक अगलगी से काफी नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान परमानंद यादव ने घटना की जानकारी लेखपाल को देते हुए उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें