पड़ाव-भूपौली मार्ग निर्माण सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं को लेकर रविवार
से धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पड़ाव के व्यापारियों
का भी समर्थन मिल रहा है।
सोमवार को व्यापारियों ने आप के समर्थन
में दूकानें बंद रखीं और उत्साह से धरने में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सड़क
निर्माण शुरू होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
दरअसल सड़क निर्माण समेत
क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी ने पड़ाव
चौराहे पर बेमियादी धरने की शुरुआत की थी। इसी क्रम में आंदोलन को मजबूत
करने के लिए सोमवार की सुबह कारोबारियों ने बाजार की सभी दुकानें बंद रखीं।
इसके बाद धरने में शामिल हुए।
इस मौके पर हई सभा में आप के पूर्वांचल
संयोजक संजीवन सिंह ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, आंदोलन
जारी रहेगा। भरोसा दिलाया कि जरूरत पड़ी, तो वाराणसी जिले के कार्यकर्ता भी
इसमें शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है।
एक तरफ तो प्रदेश सरकार विकास का
दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मूलभूत समस्याओं का समाधान भी नहीं हो रहा
है। यहां तक कि लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी पड़ाव-भूपौली मार्ग की
मरम्मत नहीं हुई।
लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मार्ग की खराबी
के साथ अनियमित बिजली आपूर्ति व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग
उठायी। सभा के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने भी समर्थन का वादा किया।
इसके
पूर्व धरनारत लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी की। इस अवसर
पर मनोज यादव, अमित यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, बबलू मिश्र, पांचू, नामवर,
दीपक सेठ, तौहिद भाई, अमित यादव, दिलीप केशरी, डब्बू साहनी, फरेश यादव,
एखलाक अहमद, रिजवान अहमद, डा. दयाराम, शिवपूजन यादव आदि रहे। संचालन पकंज
मिश्र ने किया।