फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 24 Aug 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने रविवार को पड़ाव से दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन


इनके पास से दो माह पूर्व लूटा गया ट्रक, बोलेरो और नकदी भी बरामद हुई। गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गए।
 कोतवाली में आरोपियों को मीडिया वालों के सामने पेश करते हुए सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि सुबह कोतवाल नागेश मिश्र को सूचना मिली कि अंतरप्रांतीय ट्रक लुटेरा गिरोह के कुछ सदस्य पड़ाव में बोलेरो से घूम रहे हैं।
इस पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई।

सुबह आठ बजे एक बोलेरो को रोका गया तो चालक वाहन भगाने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस बीच बोलेरो से उतर कर कुछ युवक भाग निकले। बोलेरो सवार दो अन्य बदमाशों से पूछताछ में ट्रक लूट का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान इमरान निवासी इलाहाबाद और पुष्पराज यादव निवासी दरिया का पुरवा, रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। बोलेरो से दो तमंचा, दो कारतूस, पंद्रह हजार दो सौ रुपये बरामद हुए। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने 29 जून को टेंगरा मोड़ के पास से लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया। ट्रक पर तीस बोरा सरसों लदा था।

दोनों ने बोलेरो से फरार चार साथियों के          नाम बताए। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें