फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ीएसटी टीम के आने की भनक पर बंद हो गईं दुकानें

विज्ञापन
सकलडीहा में जीएसटी की छापेमारी के दौरान बंद पड़ी दुकानें। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
सकलडीहा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अधिकारियों की टीम स्थानीय बाजार में आने की भनक मिलने पर शनिवार की शाम छोटी-बड़ी कई दुकानें बंद हो गईं। वहीं व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान तरह-तरह की चर्चा होती रहीं।
विज्ञापन

सकलडीहा, नागेपुर, टिमिलपुर, तेंदुई, दुर्गापुर, ईटवा, चतुर्भुजपुर में किराना, परचून, कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, चाय-पान, मिठाई, गुटका, जनरल स्टोर, कपड़ा, गिफ्ट शॉप, कृषि यंत्र, मेडिकल व निजी अस्पताल से लेकर फर्नीचर और इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें बंद होने लगीं। कुछ व्यापारी दुकान बंद कर अधिकारियों का लोकेशन लेने में जुटे थे। हालांकि कुछ दुकानदार जीएसटी भरने का हवाला देते हुए दुकान खोले रहे। देर शाम तक जीएसटी के अधिकारियों के नहीं आने पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली। व्यापारियों ने क्षेत्रीय सांसद और विधायक से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें