फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने जवान के परिवार को दी सांत्वना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंगलवार को हसनपुर गांव के सैनिक हरिद्वार यादव के परिजनों से मोबाइल पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सैनिक के परिजनों को सांत्वना देने के साथ उनकी हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। पार्टी के नेता कृष्णा यादव ने परिजनों की शिवपाल यादव से बात कराई।
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने सैनिक के परिजनों से कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी उनके साथ है और भविष्य में भी उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगी। वहीं कृष्ण यादव ने बताया कि पार्टी प्रमुख के निर्देश पर वे हसनपुर ग्राम प्रधान के घर पहुंचे और संवेदना व्यक्त की। कहा कि इस वक्त परिवार विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। ऐसे में चंदौली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। विदित हो कि बीते दिनों सेना में तैनात हरिद्वार यादव का निधन हो गया था। उनकी मौत के कारण की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें