फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मदरसा निर्माण के दौरान नींव में अरघा सहित शिवलिंग मिला, दो पक्षों के बीच तनातनी; प्रशासन ने लिया ये फैसला

Sun, 27 Jul 2025 01:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला स्थित अलीनगर थाना क्षेत्र में एक जमीन की खोदाई के दाैरान शिवलिंग मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार, यहां मदरसा का निर्माण कार्य चल रहा था। दो पक्षों के बीच तनातनी की सूचना पाकर माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
अरघे सहित मिला शिवलिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के धपरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब कोट की जमीन से सटी एक निजी आराजी में मदरसा के लिए नींव की खोदाई के दौरान प्राचीन शिवलिंग मिलने की खबर फैली। शिवलिंग मिलने की पुष्टि होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में इसको लेकर हल्का तनाव भी दिखा। हालांकि, मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को शांत कराया। शिवलिंग को शिवमंदिर में स्थापित कराया गया।

गांव निवासी सकलैन अपनी आराजी संख्या पर भवन निर्माण कार्य करवा रहे थे। शनिवार शाम मजदूर जब नींव की खोदाई कर रहे थे, तभी जमीन से एक पत्थरनुमा आकृति निकली, जिसे बाहर निकालने पर वह शिवलिंग के रूप में सामने आई। इसे देखते ही वहां मौजूद लोगों ने तुरंत सफाई कर बेलपत्र, गंगाजल से पूजा-पाठ शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शिवलिंग मिलने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग श्रद्धा और आस्था से शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचे, लेकिन मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण जल्द ही स्थिति संवेदनशील होने लगी। आपसी बातचीत में कहासुनी शुरू हो गई और दोनों पक्षों में हल्की तनातनी भी देखी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रामीणों का कहना है कि जहां से शिवलिंग मिला है वह जमीन पहले कोट के नाम से जानी जाती थी, जिसपर लंबे समय से एक पक्ष का कब्जा रहा है। इसी विवाद के मद्देनजर मौके पर तत्काल अलीनगर थाना की पुलिस और उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्र ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि कोई विवाद नहीं है। शिवलिंग को गांव के शिवमंदिर में स्थापित करा दिया गया है। वहां लोग पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें