फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चौराहों-तिराहों पर लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, दिशासूचक बोर्ड और संकेतक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और राहगीरों का सफर सुरक्षित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड पांच स्थानों पर सुरक्षा संबंधी कार्य कराएगा। इसके लिए सैयदराजा, मुगलसराय और सकलडीहा विधानसभा क्षेत्रों में एक सड़क मार्ग, दो तिराहों और दो चौराहों का चयन किया गया है। इन कार्यों पर 20.56 लाख रुपये खर्च होंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी कार्यों को दो महीने में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

योजना के तहत चयनित स्थानों पर दिशासूचक बोर्ड, हाईमास्ट लाइट, यातायात संकेतक और सड़क पर सफेद पट्टी लगाई जाएगी। इससे वाहन चालकों को रास्तों की जानकारी मिलने के साथ रात में भी आवागमन में सहूलियत होगी। खासकर तिराहों और चौराहों पर दिशा स्पष्ट होने से वाहन चालकों को असमंजस का सामना नहीं करना पड़ेगा। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने बताया कि टेंडर और कार्य आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी एजेंसी का चयन किया जाना है।

सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ावल मार्ग से गुरहूं होते हुए धानापुर मार्ग पर 2.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर 5.41 लाख रुपये और अलीनगर, संघती, ताराजीवनपुर व ताजपुर होते हुए सकलडीहा तिराहे तक 5.93 लाख रुपये से सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। वहीं, सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में सकलडीहा के सघन तिराहे से अमड़ा, डेढ़ावल, कमालपुर बाजार, जसौली तिराहा और धीना मार्ग पर 5.82 लाख रुपये खर्च होंगे। चहनिया चौराहे पर भी 60 हजार रुपये से जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


कोट

जिले की तीन विधानसभाओं की सड़कों, तिराहों और चौराहों पर सड़क सुरक्षा संबंधी काम के लिए कार्ययोजना बनाकर भेजी गई थी। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द ही काम शुरू कराए जाएंगे। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें