फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिव सैनिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, छोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे शिव सैनिकों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को कानून व्यवस्था का पालन करने की हिदायत देते हुए एक घंटे बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर शिव सैनिकों का जत्था वाराणसी में विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की तैयारी में जुटा था। शिव सैनिक वाराणसी कूच करने ही वाले थे, उसी बीच सदर कोतवाली पुलिस गंगा रोड के पास मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिवसैनिकों को उन्हें कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए वाराणसी जाने से रोक दिया। हालांकि शिव सैनिक वाराणसी जाने पर अड़े रहे। इस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें सदर कोतवाली ले गई। यहां एक घंटे के बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया। शिव सैनिकों का कहना था कि वे महाशिवरात्रि पर वाराणसी में जलाभिषेक करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इस दौरान श्वेता सिंह, अजय पासवान, चंद्र मोहन सिंह, विनोद सिंह, संजय कनौजिया, सूरज यादव, कतवारू गोंड, संदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें