फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात प्रवासी मजदूरों को जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के गांवों में लॉकडाउन के चौथे चरण में विभिन्न महानगरों व अन्य शहरों से घर पहुंचने वाले मजदूरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गैर प्रांतों से पहुंचे 207 प्रवासी मजदूरों की जांच की जिनमें सात के संदिग्ध मिलने पर उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही सभी मजदूरों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन का पालन सोशल डिस्टेंस के साथ करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के फैलने के बाद गैर प्रांतों से पलायन कर रहे आ रहे मजदूरों की लगातार स्वास्थ्य टीम की ओर से जांच की जा रही है। सीएचसी प्रशासन ने सोमवार को 207 मजदूरों की जांच की गई। इनमें सात लोगों को बीमार पाए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल पर जांच के लिये भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि अब तक कुल 32 सौ से अधिक मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। सभी मजदूरों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया। बताया कि प्रवासी मजदूरों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सर्तकता बरत रही है। जांच टीम में डा. बीके प्रसाद, डा. पीयूष, डा. मनीष जायसवाल, डा. चंद्रशेखर सिंह, बीपीएम उपेंद्र कुमार सिंह, लव मिश्रा, नंदलाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें