फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्कुलेटिंग एरिया में मिला हाथ का कटा पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार को दोपहर में गिट्टियों के ढेर पर जला हुआ मानव के हाथ का पंजा मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मानव के हाथ का पंजा यहां कैसे पहुंचा,यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। राजकीय रेलवे पुलिस ने पंजा को कब्जा में लेकर चंदौली भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में स्टेट बैंक के सामने स्टेशन गेट के समीप पड़ी गिट्टियों के बीच दोपहर में एक बजे कुछ लोगों की नजर हाथ के पंजे पर पड़ी तो लोग भौचक रह गए। जहां पंजा पड़ा था उसके बगल में कूड़े का ढेर था और आग जल रही थी। यही नहीं वहां पर शराब की शीशी और लाल मिर्च भी पड़े थे। पंजा भी जल गया था। लोगों के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने पंजे को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस संबंध में जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि पंजे को जांच के लिए भेजा गया है। पंजा कैसे आया इसकी जांच की जा रही है। आशंका है कि दो दिन पहले एक यात्री ट्रेन से गिरकर जख्मी हो गया था। आशंका है कि उसी का पंजा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें