फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक का एक्सल टूटने से सात घंटे लगा भीषण जाम

विज्ञापन
चंदौली के सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर शनिवार को ट्रक के खराब होने के बाद लगा जाम। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंदवा चौराहा के समीप शनिवार की रात दो बजे के लगभग बालू लदे ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे मार्ग पर भदखरी से लेकर असना तक करीब नौ किलोमीटर जाम लग गया। जाम के कारण दो पहिया वाहन और साइकिल भी निकलना मुश्किल हो गया। सुबह नौ बजे नया एक्सल लगने के बाद ट्रक मार्ग से हटा। तब जाकर सड़क पर आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान लगभग सात घंटे जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मार्ग पर जमानिया की ओर से ओवरलोड बालू लदा एक ट्रक सैयदराजा की ओर जा रहा था। कंदवा चौराहे पर पुलिस ने ओवरलोड ट्रक को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी थाना पर ले जाने के लिए चालक से चौराहे पर ट्रक को घुमवाने लगे लेकिन ट्रक में क्षमता से ज्यादा भार होने के कारण ट्रक का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने से ट्रक मार्ग पर बीच में ही फंस गया। इससे मार्ग पर भदखरी से लेकर असना तक करीब नौ किमी लंबी वाहनों की कतार लगी रही। मार्ग पर जाम की वजह से लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार की सुबह नौ बजे मैकेनिक ने नया एक्सल लगाकर ट्रक को एक साइड कराया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका। धीरे धीरे जाम लगभग 11 बजे तक समाप्त हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र के हरीश सिंह, रविकांत पांडेय, संतोष राय, विमल सिंह, बृजेश सिंह आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मार्ग पर ओवरलोड बालू लदे ट्रकों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें