चहनिया। पांच अगस्त को अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के निर्माण के लिए काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री डॉ. उत्तम ओझा ने क्षेत्र के मारूफपुर बाजार में ईंटों का संग्रह किये। उनके साथ समाजसेवी कमलेश यादव और डॉ. राजेश कुमार निषाद ने बाबा कीनाराम धाम, बंगला भगौती माई, घटवारी माई, ब्रह्म बाबा, खरगू ब्रह्म बाबा आदि के पवित्र स्थानों की मिट्टी, अंगवस्त्र और राम नाम लिखी ईंट प्रदान कर अयोध्या रवाना कराया। डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्वभर के हिंदू समाज मे उत्साह है। देश भर से ईंटें अयोध्या भेजी जा रही हैं। इस क्रम में चंदौली जनपद के पवित्र स्थानों की मिट्टी और ईंट भी लेकर बनारस के विद्वत परिषद के लोग सोमवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। संवाद