फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंकने में सात गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ नहर से जुड़े महुअर माइनर का मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं होने से नाराज जन रक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इधर पुतला दहन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल अवधेश सिंह ने सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी रही।


बलुआ नहर से जुड़ी महुअर माइनर का मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने और पानी नहीं छोड़ने से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए जनरक्षा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद प्रदेश सरकार का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


 पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने कहा कि बलुआ नहर की महुअर माइनर के पुनर्निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है। साथ ही निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। इस समय गेहूं की सिंचाई का सीजन चल रहा है।


नहरों मेें पानी नहीं छोडे़ जाने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यकर्ताओं ने तत्काल नहर में पानी छोड़ने और माइनर का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने की मांग की।


कहा कि किसानों की समस्या को लेकर पार्टी कार्यकर्ता डीएम से मिले, लेकिन जिलाधिकारी आश्वासन की घुट्टी पिलाकर टालमटोल करते रहे। वहीं कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंके जाने की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अवधेश सिंह हमराहियों संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल रहे पुतले को बुझाया और मौके पर मौजूद सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर पखंडू प्रजापति, रूपेश, संजय, दीनानाथ, कमलेश, पिंटू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें