फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: फुटबॉल प्रतियोगिता में 36 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
सदलपुरा के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
सदलपुरा स्थित गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद शंकर सिंह और प्रधानाचार्य राजकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग की टीम के लिए कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 20 अगस्त को रेवतीपुर इंटर कॉलेज, गाजीपुर में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में चंदौली का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक (बेसिक) विवेकानंद दुबे, सत्य प्रकाश, अनिल कुमार, जमीर अहमद, संतोष कुमार राय और संतोष कुमार मौजूद रहे। विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें