फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर केंद्रीय विद्यालय में आयोजित अलंकरण समारोह में सम्मानित छात्र परिषद के पदा​धि​कारी
विज्ञापन
नगर के मानस नगर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को आयोजित अलंकरण समारोह में छात्र परिषद के पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। इस दौरान उन्हें बैज एवं पदचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि अलंकरण समारोह केवल पद और बैज प्रदान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें मिले पद को सम्मान के साथ-साथ जिम्मेदारी के रूप में देखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज ने छात्र परिषद के सदस्यों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर संजय कुमार वर्मा, चंद्रभूषण प्रसाद, अमित कुमार, नगीना राम, अमिताभ मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य अरविंद कुमार राय ने जबकि धन्यवाद ज्ञापन रवि शंकर गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें