फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन की सफलता के लिए मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सदस्यों की बैठक बृहस्पतिवार को नगर स्थित कार्यालय में हुई हुई। इसमें 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शिल्पकार आजीविका सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष श्रीकांत विश्वकर्मा ने सदस्यों को निष्ठा से दायित्वों का निर्वाह करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के गलत नीतियों एवं कोरोना महामारी की वजह से परंपरागत दस्तकार और कामगार समाज रोजी-रोटी की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। समाज के लोगों के सामने मौजूदा समय में सबसे ज्यादा बेरोजगारी की समस्या है। महंगाई के चलते रोज कमाने खाने वाले लोगों के सामने समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा शिल्पकार आजीविका सम्मेलन में शामिल होंगे। उनके द्वारा समाज के लोगों को हस्त शिल्प विभाग द्वारा जारी पहचान पत्र का वितरण किया जाएगा। ऐसे में 31 अक्टूबर को होने वाले विश्वकर्मा शिल्पकार रोजी-रोटी संरक्षण सम्मेलन में अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित कर संगठन को मजबूत बनाएं। इस दौरान कालिका विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा, आनंद विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, अवधेश विश्वकर्मा, अनामी विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, दीनदयाल विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें