फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मेडिकल कॉलेज में सीवर ओवरफ्लो होता देख डीएम ने सफाई इंचार्ज को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम निखिल टीकाकराम फुंडे सीवर ओवरफ्लो देखकर नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल सफाई इंचार्ज प्रवीण को गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया। वहीं, सीएमएस और एचएमसीएच प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम के निरीक्षण के दौरान परिसर में जलभराव की समस्या सामने आई। सीवर लाइन जाम होने की वजह से सीवेज ओवरफ्लो होकर परिसर में बह रहा है। ऐसे हालात देख डीएम भड़क गए और सफाई इंचार्ज प्रवीण को तत्काल गिरफ्तार कराकर जेल भेज दिया। वहीं, सफाई एजेंसी का भुगतान रोकने का निर्देश दिया। वहीं, एचएमसीएच प्रभारी डॉ. केसी सिंह और सीएमएस डॉ. सत्य प्रकाश से जवाब तलब किया।
डीएम ने एचएमसीएच प्रभारी को दो दिन में सीवर लाइन दुरुस्त कराने और सीएमएस को तत्काल पंप लगाकर परिसर से पानी निकलवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि दो दिन के बाद मैं फिर से निरीक्षण करने आऊंगा। अगर परिसर में जलभराव, इलाज में लापरवाही और परिसर से बाहर दुकानों का संचालन होते मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बाहर की दवा लिखने वाले चिकित्सकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. वाईके राय, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमित सिंह और कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें