चंदौली में तनाव के मद्देनजर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में धारा-144 लागू है। चार से अधिक लोगों के इकट्ठा होने, किसी भी प्रकार की अपील,सभा,जुलूस करने पर की सख्त कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी तथा थाना प्रभारी व थानाध्यक्ष को पर्याप्त पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण व गश्त करते हुए अराजकतत्वों पर नजर रखनें तथा धारा 144 का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने निर्देश दिए हैं।
पूरे जनपद में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी सहित वालेंटियर किए गए तैनात साथ ही कंट्रोल रूम से सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार सतर्क दृष्टि, अफवाह एवं भ्रामक व झूठे संदेश फैलाने सहित शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर नजर रखी जा रही है, ताकि उनके विरुद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही की जाए। कोई भी अपनी बात व समस्या सम्बन्धित अधिकारी के समक्ष संवैधानिक तरीके से धारा-144 का पालन करते हुए रख सकता है।