राष्ट्रीय भारती इंटर कालेज बट्ठी में प्रधानाचार्य के रिक्त पद पर विद्यालय के एक अध्यापक को प्रभार दिए जाने से नाराज माध्यमिक शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने डीआईओएस के इस संबंध में दिए गए आदेश का विरोध करते हुए उसे वापस लेने की मांग की। साथ ही सोमवार से धरना शुरू करने को चेताया।
इस मौके पर पूर्व एमएलसी डा. प्रमोद मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय भारतीय इंटर कालेज बट्ठी के प्रधानाचार्य पद पर वरिष्ठता एवं अर्हता रखने वाले शिक्षक को पदभार न देकर उनकी जगह कनिष्ठ शिक्षक को पदभार दिया जाना गलत है। कार्य समिति के सदस्य बृजेश सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने डीआईओएस से तत्काल वरिष्ठ अध्यापक को पदभार सौंपने की मांग की है।
इस मौके पर रामकृपाल त्रिपाठी, फिरोज खान, सुरेन्द्र प्रसाद, रजनीश, रामप्रकाश राय, विपिन सिंह, विनोद सिंह, अंगद रामस, अशोक कुमार, रमाशंकर प्रसाद, अमरेश चन्द्र द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सत्येंद्र सिंह और संचालन रोहिणी पांडेय ने किया।