धरहरा। सकलडीहा ब्लॉक के धरहरा स्थित खाद वितरण केंद्र पर शनिवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद के लिए किसानों में धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, किसानों ने आरोप लगाया कि खराब वितरण व्यवस्था के कारण उन्हें घंटों कतार में लगना पड़ा।
किसान संजय सिंह ने बताया कि खाद वितरण की खराब व्यवस्था के कारण कई बार धक्का-मुक्की की नौबत आई। किसानों का कहना था कि समय पर खाद नहीं मिलने के कारण खेती का काम प्रभावित हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से खाद वितरण केंद्रों की नियमित निगरानी कराने और व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि यदि खाद वितरण में अव्यवस्था की शिकायत मिली तो मामले की जांच कराई जाएगी।