फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्क्रींनिंग को जिला अस्पताल में लोगों का लग रहा जमावाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन आइसोलशन वार्ड में संदिग्धों की जांच की जा रही है। इसके लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को लंबी लाइन लगाकर लोगों के स्क्रींनिंग कराते नजर आए। जहां सैकड़ों लोगों की
विज्ञापन

स्क्रींनिंग चिकित्सकों की टीम के ओर से की गई।
कोराना वायरस के संक्रमण की जाचं के लिए जिला मुख्यालय व चकिया के जिला अस्पताल में संदिग्धों की जांच के लिए केंद्र की स्थापना की गई थी, लेकिन वाराणसी जांच केंद्र के वैज्ञानिक के संक्रमित होने के कारण जनपद में भी जांच प्रक्रिया प्रभावित हो गई। अब जिला अस्पताल में स्क्रींनिंग की जा रही है और संदिग्ध मिलने पर उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है, ताकि संक्रमण फैलने न पाए। चिकित्सकों की माने तो ज्यादा जरूरी होने पर ही सैंपल लिए जा रहा है और से लखनऊ भेजा जा रहा है। यहीं नहीं बाहर से आ रहे लोगों सुबह ही स्क्रींनिंग के लिए मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में पहुंच रहे है। जहां से एक फार्म प्राप्त कर लोग अपना विवरण भरकर जमा कर रहे, ताकि एक-एक कर लोगों को बुलाया जा सके। वहीं फार्म पर कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव का पूरा विवरण उपलब्ध है, ताकि लोगों को इसके बावत जानकारी हो सके।
कचहरी में दिखा सुरक्षा संग जांच के पुख्ता इंतजाम
चंदौली। लाकडाउन में लम्बे इंतजार के बाद शुक्रवार को मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर अधिवक्ताओं की चहल-पहल दिखाई दी। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए गेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। साथ ही चिकित्सकों की टीम तैनात कर कचहरी आने वाले एक-एक सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस काम में सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. पीपी उपाध्याय स्वास्थ्य कर्मी संग खुद कचहरी में मौजूद मिले।
विज्ञापन

हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग के कारण कचहरी में अब दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ नजर आयी है। विदित हो कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव के मद्देनजर जनपद स्तर के न्यायालयों को बंद कर दिया गया था। इस दरम्यान कई बार न्यायालयों के खोलने की खबरें आयीं, लेकिन खतरे को देखते हुए कोर्ट को बंद रखा गया। इसी बीच आठ मई को जनपद स्तरीय न्यायालय खुले तो बंद पड़ी कचहरी की रौनक लौट आयी। हालांकि कोरोना के संक्रमण के खतरे का भय लोगों के चेहरे पर साफ झलक रहा था। हालांकि इस दौरान वादकारी नाम मात्र के नजर आए, वहीं अधिवक्ताओं की संख्या भी कम रही। उधर, कोर्ट में अत्यंत आवश्यक मामलों की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें