फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकारी से सोशल डिस्टेंस व फल-सब्जी के सेवन का संदेश रहे हैं बाल कलाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में स्कूल बंद होने के कारण बच्चों के लिए बोरियत दूर करने का महत्वपूर्ण साधन चित्रकारी व इंडोर गेम्स बन गए है। इस संक्रमण से बचने के लिए बच्चे चित्रकारी के माध्यम से सोशल डिस्टेंस रखने व इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए ताजी फल व सब्जियों के सेवन करने करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है। इससे जहां बच्चों का समय भी कट जा रहा है वहीं उनके कला में निखार भी आ रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण काल में बच्चों के लिए घर पर बैठकर समय बिताना सबसे कठिन कार्य हो गया था। बाद में बच्चों ने धीरे-धीरे अपने आप को रूचि के अनुसार विभिन्न कला की ओर लगा लिया। इससे जहां बच्चे हर दिन कुछ नया सीख रहे हैं वहीं अपनी कला को भी सुधार रहे है। नगर के सिद्धार्थपुर कालोनी निवासी नितिन गोस्वामी की पुत्री नीतीशा कक्षा पांच में पढ़ती है। उसने कोरोन संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को समझाते हुए चित्र बनाया है। चित्र के माध्यम से बताया कि उचित दूरी बनाकर ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है। वहीं सिद्धार्थपुरम निवासी विजय राय का पुत्र शौर्य राय कक्षा चार में पढ़ता है वहीं उनकी पुत्री आवनी राय कक्षा एक की छात्रा है। शौर्य ताजी फल व सब्जियों का चित्र बनाकर लोगों को इसके सेवन के लिए प्रेरित कर रहा है। आवनी ने उगते हुए सूर्य और एक लड़की का चित्र बनाया है। शास्त्री कालोन निवासी अमरेंद्र सिंह का पुत्र आयुष सिंह कक्षा दस का छात्र है। समय बिताने के लिए चित्रकारी कर रहा है। उसेने इंडिया और कोरोना के बीच चल रही लड़ाई को चित्रकारी के माध्यम से दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें