फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों का धरना

Fri, 13 Mar 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जनपद के सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर सदर ब्लाक परिसर में गुरुवार को धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर गिरीश कुमार को सौंपा।


इस अवसर पर सफाई कर्मियों ने कहा कि हम सभी को पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन करके समूह ग में शामिल करके ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नत किया जाए।

अगर ऐसा नहीं किया गया, तो हम सभी आंदोलन करने के बाध्य होंगे। कहा कि सफाई कर्मियों को स्थाई पत्र निर्गत नहीं किया गया है, जिसे तत्काल जारी किया जाए। और सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण से मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन


हम सभी के मासिक पेयरोल पर ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर बाध्यता खत्म कर, उसे पंचायती राज विभाग के अधीन किया जाए।

नवीन पेंशन योजना को समाप्त करके पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए, ताकि हम सभी को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान योगेश कुमार गौतम, परमहंस, लल्लन राम, सच्चिदानंद, चंद्रदेव, सुनील यादव, विजय कुमार, अजीत आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संजय कुमार सिंह व संचालन रामलखन राम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें