फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दरोगा और आरक्षियों को छेड़खानी रोकने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल गंभीर है। मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित राजकीय रेलवे पुलिस थाना परिसर में आयोजित महिला सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह और आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने महिला दरोगा और आरक्षियों को जहां महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं महिला यात्रियों को सुरक्षा कानूनों के बारे में बताया।
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ की महिला आरक्षियों और दरोगा को पंपलेट बांट कर महिला यात्रियों को उनके सुरक्षा के लिए बने कानूनों और हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करने का निर्देेश दिया गया। वहीं गश्त बढ़ाकर जहरखुरानी, चोरी की घटनाओं पर भी रोक लगाने की योजना तैयार की गई। निरीक्षकों ने ट्रेनों में महिलाओं को अकेला देखकर शोहदों के छेड़खानी की घटनाओं, मारपीट, अश्लील कमेंट पर रोक लगाने को कहा। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान आरक्षियों की ओर से महिलाओं के साथ ही यात्रियों को कार्ड दिया जाएगा। ताकि वे किसी प्रकार का अपराध होने पर पुलिस को सूचना दे सकें। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए जीआरपी की ओर से यह व्यवस्था की गई है। आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ट्रेनों में होने वाले अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जवानों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें