पालीटेकनिक कालेज परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे
दिन खेलों की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं से साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी
आयोजन किया गया।
खेलकूद के दौरान 400 मीटर दौड़ के फाइनल में
सर्वेश कुमार प्रथम, श्रवण कुमार द्वितीय, अरूण तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालीबाल के फाइनल में अंतिम वर्ष के छात्रों ने 3-0 से मैच अपने नाम
कर लिया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एकल गीत से हुआ।
वहीं हास्य
और व्यंग रचनाओं की प्रस्तुति कर छात्राओं ने दर्शकों को खूब हंसाया। एकल
नृत्य के साथ ही तमाम प्रस्तुतियां भी छात्राओं द्वारा की गईं।
खेलों में
अपनी कुशलता का परिचय कराने के साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक
कार्यक्रम में गीत और नृत्य के जरिए न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया बल्कि
अपनी दोहरी प्रतिभा के भी वाकिफ कराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
प्रधानाचार्य इंद्रमोहन दीक्षित ने दीप प्रज्जवलन के साथ मां सरस्वती की
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
इसके पहले पूर्व प्रधानाचार्य ने कहा कि
खेलकूद के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बहुत जरूरी है। इससे बच्चों को तमाम
जानकारियां हासिल होती हैं। इस अवसर पर टीएन पाठक, रामभवन, टीएन राय, एके
पांडेय, अजय सिंह, पवन सिंह, एएल प्रजापति आदि रहे।