फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर पकड़ा गया, 110 कछुए बरामद

Mon, 11 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे दो बोरों में बंद 110 में कछुओं को राजकीय रेलवे पुलिस ने बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तस्कर कछुओं को लेकर पश्चिम बंगाल जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के बीच एक स्टाल के समीप बैठा था।  संदेह के आधार पर जीआरपी जवानों ने बोरे की जांच की तो उसमें कछुए मिले।

उसके बाद तस्कर को पकड़ लिया और चालान कर दिया। एक पखवारे में जीआरपी ने पांचवीं बार कछुओं को बरामद किया है। पकड़ा गया तस्कर अनंत कुमार टीकेदार पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के हंसखली थाना क्षेत्र के बगुला स्टेशन गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने  तस्कर की गिरफ्तारी और कछुओं के बरामदगी की पुष्टि की है।

आरोपी ने बताया कि वह जौनपुर से इन कछुओं को लेकर कोलकाता जा रहा था। बताया कि वहां से वह कछुओं को मलेशिया और सिंगापुर देेशों में भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें